- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जेकेपी खरीदेगी 100...
जम्मू और कश्मीर
जेकेपी खरीदेगी 100 पिस्टल: मुठभेड़ के दौरान आतंकियों पर सटीक प्रहार करने में सक्षम
Admin2
10 May 2022 6:49 AM GMT
![जेकेपी खरीदेगी 100 पिस्टल: मुठभेड़ के दौरान आतंकियों पर सटीक प्रहार करने में सक्षम जेकेपी खरीदेगी 100 पिस्टल: मुठभेड़ के दौरान आतंकियों पर सटीक प्रहार करने में सक्षम](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/10/1625785-34.webp)
x
जम्मू कश्मीर पुलिस विभाग 100 कार्नर शाट पिस्टल खरीदने जा रही है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आतंकियों की अब खैर नहीं...वह किसी भी कोने में छिप जाएं, जम्मू कश्मीर की पुलिस की गोली से अब वह बच नहीं सकेंगे। प्रदेश की पुलिस के हाथ में अब अत्याधुनिक 'जेन शूटएज' कार्नर शाट पिस्टल होगी। जम्मू कश्मीर पुलिस विभाग 100 कार्नर शाट पिस्टल खरीदने जा रही है। एक से दो माह में इसकी आपूर्ति हो जाएगी।इस पिस्टल को किसी भी परिस्थति में चलाया जा सकता है। इस पिस्तौल को उधमपुर जिले में भारतीय सेना द्वारा आयोजित नार्थ टेक सिम्पोजियम में भी रखा गया था। इस पिस्तौल से सामने आए बिना ही किसी भी कोने या दीवार के पीछे छिपे दुश्मन को ढेर किया जा सकता है क्योंकि इसी नाल को दाएं और बाएं दोनों तरफ घुमाया जा सकता है। दुश्मन को देखने के लिए इसमें कैमरा भी है।
जम्मू कश्मीर की पुलिस आतंरिक सुरक्षा के साथ-साथ आतंकियों की चुनौतियों का मुकाबला करती है। प्रदेश में आतंकी अमूमन भीड़ वाले इलाकों छिप जाते हैं। ऐसी स्थिति में सुरक्षाबलों को अभियान चलाने में मुश्किल होती है। कार्नर शाट पिस्टल आतंकरोधी दलों के सदस्यों को आतंकवादियों से सीधी गोलाबारी में आने से बचाएगा। कार्नर शाट पिस्टल एक अत्याधुनिक हथियार है। यह मुठभेड़ के दौरान आतंकियों पर सटीक प्रहार करने में सक्षम है।
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin2
Next Story