- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जम्मू कश्मीर : पर्पल...
जम्मू और कश्मीर
जम्मू कश्मीर : पर्पल क्रांति से बदल रही किसानों की तकदीर
Admin2
25 May 2022 3:45 AM GMT
![जम्मू कश्मीर : पर्पल क्रांति से बदल रही किसानों की तकदीर जम्मू कश्मीर : पर्पल क्रांति से बदल रही किसानों की तकदीर](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/25/1649739-1.webp)
x
जम्मू कश्मीर में 200 एकड़ भूमि पर इस फूल उगाया जा रहा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जम्मू कश्मीर के पहाड़ी जिला डोडा में लैवेंडर फूलों की खेती (पर्पल क्रांति) से किसानों की तकदीर बदल रही है। मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर में 200 एकड़ भूमि पर इस फूल उगाया जा रहा है। पांच हजार के करीब किसान व उद्यमी अरोमा मिशन से जुड़े हुए हैं।इस फूल की के प्रति किसानों का रुझान देखकर जिले भद्रवाह में दो दिवसीय महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसमें इस फूलों की खेती से किसानों के आर्थिक रूप से सशक्त होने के किस्से सुनाकर उन्हें किस्सों लोगों को प्रेरित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान लैवेंडर के फूलों से तेल निकालने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह तेल इत्र बनाने में काम आता है।
यह महोत्सव अरोमा मिशन चला रहे इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंटेगरेटिव मेडिसिन की ओर से भ्रदवाह के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शुरू होगा। महोत्सव के समापन समारोह में प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डा. जितेन्द्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, वह इस क्षेत्र के सांसद हैं।दो दिवसीय महोत्सव के दौरान भद्रवाह के स्थानीय कलाकार रंगारंग कार्यक्रमों पेश करेंगे। इसी दौरान इत्र उद्योग से जुड़े व्यवसायियों व लोगों को एक दूसरे से मिलने का मौका भी मिलेगा। दोनों को एक-दूसरे की जरूरतों के बारे में पता चलेगा। महोत्सव में हिस्सा लेने वाले लोगों को को लैवेंडर फूल के खेतों में ले जाया जाएगा और उन्हें ये फूल उगाने वाले किसानों के अनुभवों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
Next Story