जम्मू और कश्मीर

J&K: बिना टिकट यात्रियों से मई में वसूला 21.93 लाख रुपये जुर्माना

Ashish verma
1 Jun 2025 10:45 PM IST
J&K: बिना टिकट यात्रियों से मई में वसूला 21.93 लाख रुपये जुर्माना
x
यात्रियों से मई में वसूला 21.93 लाख रुपये जुर्माना

Jammu.जम्मू। जम्मू रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नकेल कसने के लिए मई माह में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा कुल 4167 यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया और उनसे 21.93 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इसमें कश्मीर घाटी क्षेत्र में 752 यात्रियों से 2.1 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वहीं, पठानकोट मुख्यालय पर 2094 यात्रियों से 9.77 लाख रुपये वसूले गए। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर 346 यात्रियों से 3.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, जम्मू मुख्यालय पर 975 यात्रियों से 6.37 लाख रुपये वसूले गए। जम्मू रेल मंडल के मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि विभिन्न स्टेशनों पर यह अभियान सख्ती से चलाया गया। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है। भारतीय रेलवे अधिनियम के तहत ऐसा करते पकड़े जाने पर जुर्माना, जेल या दोनों हो सकते हैं।


Next Story