जम्मू और कश्मीर

J&K: पहलगाम में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
6 May 2022 1:10 PM IST
J&K: पहलगाम में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी
x

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के बटकूट पहलगाम इलाके के पूर्व में स्थित सिरचन टॉप पर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ स्थल पर अभी भी दो से तीन आतंकियों के मौजूद होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। ये आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े होने की बात कही जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घना जंगल होने की वजह से आतंकियों की सही संख्या का पता नहीं चल पा रहा है। एक आतंकी का शव दूर से दिख रहा है। जबकि पेड़ों के पीछे छिपे अन्य आतंकवादी लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे हैं। हमारे जवान भी गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।
इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सिरचन टॉप पहुंचे सेना की 3 आरआर बटालियन, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने जैसे ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया, वहां छिपे आतंकियों ने अपने आप को घिरते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सुरक्षाबल भी आतंकवादियों की फायरिंग का जमकर जवाब दे रहे हैं। स्थानीय सूत्रों की अगर मानें तो इलाके में तीन से चार आतंकी घिरे होने की संभावना है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी आतंकवादी बटकूट इलाके के पहाड़ी इलाके सिरचन टॉप में छिपे हुए हैं।
जंगल होने की वजह से आतंकवादियों की सही संख्या व मौजूदगी के बारे में पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि सुरक्षाबल आतंकियों को पूरी तरह घेरने का प्रयास कर रहे हैं ताकि जंगल में पेड़ों के पीछे छिपे ये आतंकवादी फायरिंग की आड़ में बचकर न निकल जाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story