- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- J&K : किश्तवाड़...

Jammu and Kashmir जम्मू कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ जिले के छतरू के सिंगपोरा इलाके में चार आतंकियों के छिपे होने के संदेह के बाद अभियान चलाया था। इस दौरान जैसे ही आतंकी ठिकाने के पास पहुंचे, उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने तुरंत ऑपरेशन तेज कर दिया और आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और जिस इलाके में आतंकी छिपे हुए थे, उसे घेर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के खास ठिकाने की पहचान के लिए हवाई निगरानी के लिए ड्रोन और अन्य उपकरण तैनात किए गए थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कहा, "आज सुबह किश्तवाड़ के छतरू में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई और आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है।"





