जम्मू और कश्मीर

झज्जर कोटली बस हादसे में घायल, एक और यात्री की मौत

HARRY
8 Jun 2023 2:05 PM GMT
झज्जर कोटली बस हादसे में घायल, एक और यात्री की मौत
x
55 वर्षीय महेंद्र कुमार का उपचार चल रहा था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जीएमसी जम्मू में भर्ती झज्जर कोटली बस हादसे में घायल एक और यात्री की मौत हो गई है। सात दिन से बिहार निवासी 55 वर्षीय महेंद्र कुमार का उपचार चल रहा था। उनके सिर पर गहरी चोटें आई थीं। 30 मई को हादसे के बाद से ही उन्हें आईसीयू में रखा गया था। मंगलवार दोपहर को जख्मों का ताव न सहते हुए मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह में रखा गया है। इस मौत के साथ हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया है।

अमृतसर से मां वैष्णो के दर्शन के लिए कटड़ा जा रही एक बस झज्जर कोटली के पास पुल से नीचे गिर गई थी। हादसे में मौके पर ही आठ लोगों और दो की अस्पताल में मौत हुई थी। 66 लोग घायल हुए थे। घायलों में महेंद्र भी शामिल था। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिनमें से महेंद्र की मंगलवार को मौत हो गई है।

जीएमसी में भर्ती एक अज्ञात व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई है। वह चार जून को सैनिक कॉलोनी में बेसुध अवस्था में मिला था। इसके बाद से ही जीएमसी में उपचाराधीन था। मंगलवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।

Next Story