- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: नशा मुक्त समाज...
Jammu: नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं ने लिया संकल्प

जम्मू: जीजीएम साइंस कॉलेज में जम्मू-कश्मीर सरकार के निर्देशों के तहत ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन जूलॉजी विभाग, एनसीओआरडी और एनएसएस इकाइयों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. बालकृष्ण और डॉ. रीटिका ने बतौर संसाधन व्यक्ति अपने विचार साझा किए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी।
इस सत्र का समन्वय डॉ. राहुल कैत (कन्वीनर एनसीओआरडी एवं समन्वयक सीडब्ल्यूएएससी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. ब्रिंदर कुमार, डॉ. सपना, डॉ. मुज्तबा और डॉ. नेहा शर्मा (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं सह-समन्वयक सीडब्ल्यूएएससी) सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
कॉलेज के प्राचार्य रोमेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में नशे के खिलाफ निरंतर जागरूकता, युवाओं की भागीदारी और सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया जिससे समाज को इस गंभीर समस्या से मुक्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।





