जम्मू और कश्मीर

Jammu: कुंजवानी में महिला मोर्चा की बैठक, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर

Admindelhi1
12 Aug 2026 8:25 PM IST
Jammu: कुंजवानी में महिला मोर्चा की बैठक, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर
x
भाजपा महिला मोर्चा ने कुंजवानी में की बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू जिला साउथ महिला मोर्चा के कुंजवानी मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा जम्मू-कश्मीर के महामंत्री एवं पूर्व डिप्टी मेयर जम्मू बलदेव सिंह बिलावरिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि महिला मोर्चा भाजपा संगठन की मजबूत और सक्रिय कड़ी है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की।

बिलावरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रभक्ति, एकता और विकास की भावना को मजबूती मिली है। उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि 1947 के विभाजन के दौरान जान गंवाने और विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को याद करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास की इन घटनाओं से अवगत कराना जरूरी है ताकि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे के महत्व को समझा जा सके।

बैठक के बाद बिलावरिया की अगुवाई में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा रैली भी निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील की।

बिलावरिया ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि महिला मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जम्मू जिला साउथ महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीतू शर्मा, मंडल अध्यक्ष निशा राना, रजनी गुप्ता, सुनीता मगोत्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story