- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: इलाज के दौरान...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने उठाए सवाल
Admindelhi1
3 Jun 2026 3:20 PM IST

x
"पल्ली गांव में इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, महिला ने तोड़ा दम"
जम्मू: बिश्नाह के पल्ली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां मीनू कुमारी नामक महिला की एक निजी डॉक्टर की दुकान पर उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह अपने पति के साथ उपचार के लिए डॉक्टर के पास गई थी जहां उसे इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही समय में उसकी मृत्यु हो गई।
मृतका के पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे निजी क्लीनिकों/दुकानों के लाइसेंस रद्द किए जाएं और मामले की गंभीर जांच कर कार्रवाई की जाए।
परिजनों द्वारा महिला को उपजिला अस्पताल बिश्नाह ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsजम्मूइलाजदौरानमहिलामौतपरिजनोंउठाएसवालJammuduring treatmentwomandiedfamilyraisedquestionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





