- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: जम्मू में...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: जम्मू में यात्रियों की मदद को दौड़ीं दो ट्रेनें
Admindelhi1
29 Aug 2025 5:56 PM IST

x
जम्मू: जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण फंसे रेलयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्तर रेलवे ने 28 अगस्त को जम्मूतवी से दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया।
पहली विशेष ट्रेन ने लगभग 1400 यात्रियों को वाराणसी भेजा जबकि दूसरी ट्रेन ने लगभग 1200 यात्रियों को नई दिल्ली पहुंचाया। फिरोजपुर मंडल के जालंधर कैंट और लुधियाना स्टेशनों पर खानपान और अन्य सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने कहा कि रेल प्रशासन हमेशा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानता है और आपदा के समय भी उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
Tagsजम्मूयात्रियोंमदददौड़ींदो ट्रेनेंJammupassengershelptwo trains ranजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





