- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: लंगर समिति की...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: लंगर समिति की कार खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल
Admindelhi1
3 Aug 2025 2:31 PM IST

x
जम्मू: अमरनाथ लंगर समिति के सदस्यों को लेकर जा रही एक कार देर रात लखनपुर-बसंतपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार यह कार चंद्रकोट की ओर जा रही थी जिसमें समिति के पांच सदस्य सवार थे। जैसे ही वाहन बसंतपुर के पास पहुँचा चालक का नियंत्रण गाड़ी पर से हट गया और वह सड़क से फिसल कर नीचे खाई में जा गिरी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया।
गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को इलाज के लिए जीएमसी (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज) भेजा गया है। मृतकों की पहचान व घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Tagsजम्मूलंगर समितिकारखाईगिरनेदो की मौततीन घायलJammuLangar CommitteeCarDitchFallsTwo killedThree injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





