- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: ट्रस्ट ने पूर्व...
Jammu: ट्रस्ट ने पूर्व मेयर के सांप्रदायिक बयान को बताया खेदजनक

जम्मू: गुर्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट (जीडीसीटी), जम्मू ने श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के पूर्व मेयर जुनैद मट्टू द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर की गई गुर्जर समुदाय के खिलाफ टिप्पणी को सांप्रदायिक और नफरत से भरी बताया है और इस पर गहरा दुख और कड़ी निंदा व्यक्त की है।
ट्रस्ट ने मेयर की टिप्पणी को गैरजिम्मेदाराना, विभाजनकारी और एक जनप्रतिनिधि के लिए अनुचित बताया। जीडीसीटी ने कहा कि इस तरह के बयान जम्मू-कश्मीर की बहुलवादी संस्कृति, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की भावना के लिए हानिकारक हैं। ट्रस्ट ने कहा कि गुर्जर समुदाय के अधिकारी विभिन्न विभागों में समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं और प्रशासनिक दक्षता व सुशासन में उनका योगदान सराहनीय है।
ट्रस्ट ने उपराज्यपाल प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेने और ऐसी विभाजनकारी प्रवृत्तियों पर रोक लगाने की अपील की है। साथ ही सभी नागरिकों से शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना बनाए रखने का आग्रह किया है।





