जम्मू और कश्मीर

Jammu: नशा और साइबर क्राइम से बचाव पर छात्रों को प्रशिक्षण

Admindelhi1
22 April 2026 11:21 AM IST
Jammu: नशा और साइबर क्राइम से बचाव पर छात्रों को प्रशिक्षण
x

जम्मू: बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल अखनूर में एंटी-ड्रग और साइबर सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों, शिक्षकों, प्रिंसिपल और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ क्राइम ब्रांच के डीएसपी रविंदर सिंह रकवाल तथा अल्बीन मलिक विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेंटर फॉर एक्सीलेंस, क्राइम ब्रांच के थाना प्रभारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने ड्रग्स के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों से बचाव के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्रों को नशे के नुकसान, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

डीएसपी रावेंद्र सिंह रकवाल ने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग अगर सजग रहेगा तो समाज को नशा और साइबर अपराध जैसी चुनौतियों से बचाया जा सकता है।

Next Story