- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: जम्मू-श्रीनगर...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक सुचारू
Admindelhi1
29 Sept 2025 1:45 PM IST

x
जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को यातायात के लिए खुला है। हालांकि छोटे व बड़े वाहनों को केवल एकतरफा ही खोला गया है।
जानकारी के अनुसार आज छोटे को केवल जम्मू से श्रीनगर की ओर रवाना किया जा रहा है। छोटे वाहनों को सुबह 7ः00 से 10ः00 बजे तक जाने की इजाजत दी गई है जबकि बड़े वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की ओर छोटे वाहनों के बाद रवाना किया जाएगा।
यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है क्योंकि मार्ग अभी भी कुछ हिस्सों से क्षतिग्रस्त है। राजमार्ग को पूरी तरहं से बहाल करने में अभी कुछ दिनों का समय लग सकता है।
इसी बीच एसएसजी रोड तथा मुगल रोड वाहनों की आवाजाही के लिए खुले हैं। मुगल रोड पर छोटे वाहनों को दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है जबकि भारी वाहनों को आज शोपियां से पुंछ की ओर रवाना किया जा रहा है।
Tagsजम्मूजम्मू-श्रीनगरराष्ट्रीयराजमार्गट्रैफिकसुचारूJammuJammu-SrinagarNationalHighwayTrafficSmoothजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





