जम्मू और कश्मीर

Jammu: जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर ट्रैफिक सामान्य स्थिति में

Admindelhi1
22 Aug 2025 3:40 PM IST
Jammu: जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर ट्रैफिक सामान्य स्थिति में
x

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड पर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही जारी है।

जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छोटे वाहनों के लिए आज दोनों तरफ से खुला है जबकि बड़े वाहनों को केवल एकतरफा जाने की इजाजत दी गई है। सभी वाहनों को अपने तय समय के अनुसार ही आवाजाही की अनुमति दी गई है। कट आफ समय के बाद किसी भी वाहन को जम्मू से श्रीनगर अथवा श्रीनगर से जम्मू जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

इसके अलावा मुगल रोड भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हैं।

Next Story