जम्मू और कश्मीर

Jammu: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य

Admindelhi1
24 May 2025 1:31 PM IST
Jammu: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य
x
बड़े वाहनों को केवल श्रीनगर से जम्मू के लिए जाने की अनुमती दी जा रही है

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू रूप से जारी है। इस बीच छोटे वाहनों को आज दोनों तरफ से आने-जाने की इजाजत दी गई है जबकि बड़े वाहनों को केवल श्रीनगर से जम्मू के लिए जाने की अनुमती दी जा रही है।

यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वहनों की आवाजाही रोजाना की तरहं जारी है। वाहनों को अपनी लेन में चलने की हिदायत दी गई है और किसी भी वाहन को तेज चलने या फिर ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी गई है ताकि राजार्ग पर जाम स्थिति न उत्पन्न हो सके। इसी बीच छोटे वाहनों को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों तरफ से आवाजाही की इजाजत दी गई है जबकि बड़े वाहन केवल श्रीनगर से जम्मू की ओर छोड़े जा रहे हैं।

विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी यात्रा शुरू करने से पहले यातायात कंट्रील रूम से संपर्क करें ताकि बाद में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसी बीच राजौरी-पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड़ भी वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है।

Next Story