- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: तारबंदी हटाने...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: तारबंदी हटाने की मांग को लेकर व्यापारी सड़क पर उतरे
Admindelhi1
23 Jun 2026 3:48 PM IST

x
व्यापारियों ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
जम्मू: जम्मू के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में तारबंदी किए जाने के विरोध में दुकानदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप था कि प्रशासन द्वारा लगाई गई तारबंदी के कारण उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों की आवाजाही बाधित होने से कामकाज लगभग ठप हो गया है।
प्रदर्शन के दौरान विधायक जम्मू पूर्व युद्धवीर सेठी भी मौके पर पहुंचे। सिर पर काली पट्टी बांधे विधायक ने दुकानदारों के साथ एकजुटता जताई और विरोध के बीच लगाई गई तारों को हटाने की कार्रवाई में शामिल हुए। इस दौरान ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में कई घंटों तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तारबंदी के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। वहींg मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी।
Tagsजम्मूतारबंदीहटानेमांगव्यापारीसड़कउतरेJammubarbed wireremovaldemandtradersroadcame outजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





