- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: सुल्तानपुर के...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: सुल्तानपुर के कजंक देवी मंदिर में चोरों की दस्तक
Admindelhi1
31 May 2026 6:11 PM IST

x
मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस जांच में जुटी
जम्मू: बिश्नाह के निकट स्थित सुल्तानपुर गांव में कजंक देवी जी के धार्मिक स्थल पर बीती रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में लगे ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पात्र तथा अलमारी को तोड़ने की कोशिश की। घटना का पता सुबह मंदिर समिति और स्थानीय लोगों को चला जिसके बाद इलाके में चिंता का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर खेतों में दो दान पात्र भी मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर उन्हें अपने साथ ले गए थे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
Tagsजम्मूसुल्तानपुरकजंक देवी मंदिरचोरोंदस्तकJammuSultanpurKajank Devi Templethievesknockजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





