जम्मू और कश्मीर

Jammu: चोरी की वारदात का खुलासा, जम्मू ग्रामीण पुलिस ने बरामद किया सामान

Admindelhi1
2 July 2026 5:35 PM IST
Jammu: चोरी की वारदात का खुलासा, जम्मू ग्रामीण पुलिस ने बरामद किया सामान
x
जम्मू ग्रामीण पुलिस ने चोरी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़

जम्मू: जम्मू ग्रामीण पुलिस ने थाना दोमाना में दर्ज एक हाई-वैल्यू चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.82 लाख नकद, करीब 35 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी का एक जोड़ा कड़ा बरामद किया है, जबकि आरोपी के बैंक खाते में जमा 3.39 लाख की राशि भी फ्रीज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को शिकायतकर्ता साहिल कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ आनंद नगर, बोहरी स्थित बिश्मी मार्ट गए थे जहां उनकी गाड़ी से नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों से भरा महिलाओं का हैंडबैग चोरी हो गया था।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी शशि पॉल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी के खुलासे पर चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में स्थानीय सुनार जगदीश लाल आनंद को भी गिरफ्तार कर मामले में शामिल किया गया। पुलिस अन्य चोरी के मामलों से आरोपियों के संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।

Next Story