जम्मू और कश्मीर

जम्मू: तेज धूप ने चढ़ाया पारा

Rounak Dey
13 Jun 2023 12:58 PM
जम्मू:  तेज धूप ने चढ़ाया पारा
x
जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मौसम साफ रहने से जम्मू और कश्मीर के पारे में उछाल आया है। मंगलवार की शुरुआत जम्मू शहर में तेज धूप के साथ हुई। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही उमस का अहसास लोगों को हो रहा है। वहीं, कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान तीस डिग्री और जम्मू में पारा 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। यहां गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गरजने के साथ बारिश के आसार हैं। जम्मू में गर्म हवाओं के साथ तपिश ने पसीने छुड़ा रही है। जम्मू में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में भी मौसम के लगभग साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

बनिहाल में दिन का पारा 28.7, बटोत में 28.7, कटड़ा में 35.5 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से तापमान में वृद्धि हुई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 29.8, पहलगाम में सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 26.0 और गुपलमर्ग में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Story