जम्मू और कश्मीर

Jammu: देशव्यापी जनगणना 2027 के प्रथम चरण का आगाज

Admindelhi1
1 Jun 2026 6:41 PM IST
Jammu: देशव्यापी जनगणना 2027 के प्रथम चरण का आगाज
x
"जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू"

जम्मू: जनगणना 2027 के पहले चरण ‘हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग ऑपरेशंस ’ की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है जो 30 जून 2026 तक चलेगी। इससे पहले 17 मई से 31 मई 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान संचालित किया गया। जनगणना प्रक्रिया को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के कार्यालय में आयोजित इस प्रेस वार्ता में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग ऑपरेशन तथा सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम जनगणना संचालन निदेशालय, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख त्रिकुटा नगर में आयोजित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत एकत्रित आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के बेहतर वितरण और नीतिगत निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण आधार साबित होंगे। लोगों से जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई।

Next Story