- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: अटल सेतु से हुई...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: अटल सेतु से हुई रावी नदी की पहली संध्या आरती
Admindelhi1
25 Sept 2025 10:35 AM IST

x
जम्मू:अटल सेतु से रावी नदी की संध्या आरती पहली बार आयोजित की गई। मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत शुरू हुई यह आरती लगभग पौने घंटे तक चली। गंगा आरती की तर्ज पर यहां धूप, हवन और दीप आरती की गई, जिसे देखने आए लोगों ने काफी सराहा।
विश्वस्थली संस्था के प्रधान जगदीश ब्रह्मी ने बताया कि यह पहली बार है जब रावी दरिया की आरती आयोजित हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गंगा माता की आरती होती है, उसी तरह रावी को भी हम अपनी मां मानते हैं और इसी भावना से यह परंपरा शुरू की गई है। आगामी बासोहली महोत्सव में भी यह संध्या आरती कार्यक्रम जारी रहेगा।
स्थानीय निवासी संजू कपूर ने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि विश्वस्थली संस्था के सहयोग से बासोहली महोत्सव पर आयोजित इस आरती से धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
Tagsजम्मूअटल सेतुरावी नदीपहली संध्या आरतीJammuAtal BridgeRavi RiverFirst Evening Aartiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





