जम्मू और कश्मीर

Jammu: जम्मू के समर ज़ोन में शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

Admindelhi1
24 May 2026 12:27 PM IST
Jammu: जम्मू के समर ज़ोन में शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
x
समर ज़ोन के स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए जम्मू डिवीजन के समर ज़ोन में आने वाले स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने बताया कि प्राथमिक कक्षाओं की छुट्टियां 1 जून, 2026 से शुरू होंगी जबकि कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल 8 जून, 2026 से बंद हो जाएंगे। यह निर्णय गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान से छात्रों को बचाने के लिए लिया गया है।

Next Story