जम्मू और कश्मीर

Jammu: अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने किए खास प्रबंध

Admindelhi1
15 May 2026 6:53 PM IST
Jammu: अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने किए खास प्रबंध
x
"अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी"

जम्मू: बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए अमरनाथ यात्रा 2026 पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार जम्मू शहर आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। उपराज्यपाल प्रशासन ने यात्रियों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए हैं, जिसमें तवी रिवरफ्रंट मुख्य आकर्षण होगा।

अमरनाथ यात्रा 2026 में यात्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। इस बार अमरनाथ यात्रा के साथ साथ जम्मू तवी नदी में संध्या आरती का आनंद भी उठा पाएंगे। इतना ही नहीं जम्मू तवी नदी में दिन के समय बोटिंग का भी प्रबंध किया जाएगा।

इसी के चलते आज जम्मू कश्मीर के जम्मू नगर निगम के आयुक्त और जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ डॉ. देवांश यादव ने श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान तवी नदी तट पर होने वाली तवी आरती की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की ।

इस बैठक में जम्मू नगर निगम, जेएससीएल, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण और संबद्ध विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया ताकि आध्यात्मिक आयोजन के सुचारू समन्वय और संचालन को सुनिश्चित किया जा सके।

Next Story