जम्मू और कश्मीर

Jammu: बारिश के बाद तापमान में गिरावट, उमस से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस

Admindelhi1
14 Aug 2026 6:47 PM IST
Jammu: बारिश के बाद तापमान में गिरावट, उमस से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस
x
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी-उमस से लोगों को मिली राहत

जम्मू: बीते दो दिनों की भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने जम्मू के लोगों को बड़ी राहत दी है। सुबह से शुरू हुई बारिश लगभग 10 बजे तक चली। इसके बाद बारिश रुक गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया।

लगातार बढ़ते तापमान और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश के बाद काफी राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान जम्मू में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 17 और 18 अगस्त के लिए जम्मू में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके चलते जम्मू के विभिन्न इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने अपील कि है कि अलर्ट के दिनों में निचले इलाकों और नालों के पास जाने से बचें और मौसम के अपडेट पर नजर रखें।

Next Story