- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: सुरेंद्र चौधरी...
Jammu: सुरेंद्र चौधरी ने कठुआ का किया दौरा, स्थिति का किया निरीक्षण

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और तबाही के बीच उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कठुआ जिले का दौरा किया और जम्मू–पठानकोट नेशनल हाईवे पर साहड़ खड्ड पर बने पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो तरह की सरकार चल रही हैं – एक उमर अब्दुल्ला की और दूसरी एलजी मनोज सिन्हा की सरकार। उन्होंने आरोप लगाया कि उमर अब्दुल्ला और उनके मंत्री लगातार जनता के बीच जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं जबकि एलजी मनोज सिन्हा जनता के बीच नजर नहीं आ रहे।
सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि हाल ही में बाढ़ और तबाही के चलते माता वैष्णो देवी, किश्तवाड़ और कठुआ सहित कई इलाकों में लोग प्रभावित हुए हैं और कई मौतें हुई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस त्रासदी की जिम्मेदारी कौन लेगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि जम्मू-कश्मीर के लिए बड़ा डिजास्टर पैकेज भेजा जाए ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत राहत मिल सके। उन्होंने भाजपा विधायकों से भी आग्रह किया कि वे दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से राहत पैकेज की मांग करें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं बल्कि जनता की मदद करने का है और इसके लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।





