जम्मू और कश्मीर

Jammu: एसएमवीडीयू में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का सफल समापन

Admindelhi1
29 May 2026 11:39 AM IST
Jammu: एसएमवीडीयू में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का सफल समापन
x

जम्मू: श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल (ईडीसी) के संयुक्त तत्वावधान में “ऑटोमेशन एंड इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइआइओटी) इम्प्लीमेंटेशन” विषय पर चार दिवसीय स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेशनल टीम ऑपसाइट एआई प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बी.टेक. और एम.टेक. छात्रों को औद्योगिक कौशल प्रदान कर उनकी तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक दक्षता को बढ़ाना था। कार्यक्रम की सॉफ्ट कंपोनेंट गतिविधियों को पीएम-उषा योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालयों को सशक्त बनाने हेतु प्रदान किए गए, अनुदान से वित्तपोषित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डीन अकादमिक अफेयर्स प्रोफेसर बलबीर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सह-समन्वयकों में डॉ. यथेष्ठ आनंद, डॉ. अमित सिन्हा, डॉ. संजय मोहन, डॉ. वरुण दत्ता और करण वोहरा शामिल रहे।

विभागाध्यक्ष ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को देखते हुए कौशल आधारित शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रगति कुमार ने छात्रों को ऐसे उद्योगोन्मुखी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा आधुनिक औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप अपने तकनीकी कौशल को लगातार उन्नत करने का संदेश दिया।

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पीएलसी प्रोग्रामिंग, इंडस्ट्रियल सेंसर, ऑटोमेशन सिस्टम तथा आइआइओटी इम्प्लीमेंटेशन से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उद्योग विशेषज्ञों ने आधुनिक उद्योगों में उपयोग की जा रही स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों और रियल-टाइम औद्योगिक अनुप्रयोगों का प्रदर्शन भी किया। कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को यह समझने का अवसर मिला कि ऑटोमेशन तकनीकें किस प्रकार उत्पादकता, कार्यकुशलता और औद्योगिक सुरक्षा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Next Story