जम्मू और कश्मीर

Jammu: नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, ‘जिद की कीमत महंगी पड़ेगी’ का दिया संदेश

Admindelhi1
25 Aug 2026 2:44 PM IST
Jammu: नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, ‘जिद की कीमत महंगी पड़ेगी’ का दिया संदेश
x

जम्मू: एक साथ रंग मंडल की ओर से मंडे थिएटर श्रृंखला के तहत 531वां मंचन किया गया। पक्का तालाब पार्क, जेएमसी पार्क, रेहरी चुंगी में ‘जिद की कीमत महंगी पड़ेगी’ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संदेश दिया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर गंभीर असर डालती है। कलाकारों ने यह संदेश भी दिया कि जिद, अहंकार, गुस्सा या नशे की लत किसी भी तरह की हो उसकी कीमत व्यक्ति और उसके परिवार को चुकानी पड़ सकती है। नशे के कारण शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचने के साथ बचत खत्म होने और कर्ज बढ़ने जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं।

नाटक में पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और रिश्तों में बढ़ती दूरी जैसे नशे से जुड़े सामाजिक प्रभावों को भी उजागर किया गया। पात्र सुंदर दास ने युवाओं को समय रहते बुरी आदतें छोड़ने तथा जरूरत पड़ने पर अपने परिजनों या चिकित्सक से मदद लेने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए मौजूद लोगों ने इसकी विषयवस्तु की सराहना की। नाटक में रोमिका, शालिजा सिंह और विजय मल्ला ने अभिनय किया।

Next Story