- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जम्मू-श्रीनगर : नेशनल...
जम्मू और कश्मीर
जम्मू-श्रीनगर : नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा. घटना में दो लोगों की मौत, कई लोग घायल
Shiddhant Shriwas
11 Aug 2022 4:24 PM IST

x
नेशनल हाईवे को बंद
जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. आज गुरुवार को आई इस तबाही की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा. घटना में दो लोगों की मौत होने की खबर है. बताया गया कि कई लोग घायल भी हुए हैं. लैंडस्लाइड में घरों को भी नुकसान पहुंचा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार लैंडस्लाइड के चलते हाईवे को रामबन में पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.Also Read - Himachal Pradesh cloudburst: हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के बाद अब चंबा में भी बादल फटा, हर तरफ दिख रहा तबाही का मंजर | देखें VIDEO
जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू (एनएच -44) भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण मेहद, कैफेटेरिया, रामबन में अवरुद्ध है. हालांकि, वाहनों की आवाजाही मुगल रोड और एसएसजी रोड से हो रही है. राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. कश्मीर जाने वाले ट्रक आवश्यक आपूर्ति और अन्य वाहनों से लदे राजमार्ग से गुजरते हैं और इस सड़क से देश के बाकी हिस्सों के लिए कश्मीर से फल ढोने वाले ट्रक गुजरते हैं. Also Read - तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठे यासीन मलिक की हालत बिगड़ी, RML हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
इसे पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज गुरुवार को एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया कि आनी तहसील की शील ग्राम पंचायत के खदेल गांव में सुबह करीब नौ बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया. उन्होंने बताया कि महिलाओं की पहचान चावेलु देवी (55) और कृतिका (17) के तौर पर हुई है। घटना संबंधी विस्तृत जानकारियों का इंतजार है. (एजेंसी इनपुट्स)
Next Story





