जम्मू और कश्मीर

Jammu: जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Admindelhi1
13 May 2026 12:58 PM IST
Jammu: जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
x
"बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा"

जम्मू: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह बॉयज हॉस्टल में विद्यार्थियों और शोधार्थियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव जैन के संरक्षण में किया गया जो विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्रतियोगिता हॉस्टल वार्डन प्रो. भारत भूषण की उपस्थिति में आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई दौर में खेले गए मुकाबलों के बाद हॉस्टल की तीसरी मंजिल की टीम विजेता बनी।

विजेता टीम में अमन राणा0 हरमनप्रीत सिंह, गौरव कुमार सिंह, रचित, शुभ, प्रत्युष शर्मा, वासु आदित्य, नवेद उल हसन, मंतव्य, साहिल सिंह, बलजीत सिंह और साकिब खोखर शामिल रहे।

वहीं प्रथम मंजिल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर प्रो. भारत भूषण ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयुक्त हॉस्टल वार्डन डॉ. शशिकांत मिश्रा, डॉ. जसविंदर, डॉ. परवेश पाल तथा केयरटेकर पवन, राकेश और उपदेश का विशेष योगदान रहा।

Next Story