- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: शिवसेना ने...
Jammu: शिवसेना ने केंद्र से पाकिस्तान पर प्रतिबंध की अपील की

जम्मू: जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख मनीश साहनी ने आगामी टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान द्वारा भारत के साथ मैच खेलने से मना करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बांग्लादेश की तरह पाकिस्तान को भी प्रतियोगिता से बाहर करने जैसी सख्त कार्रवाई कि मांग की है।
मनीश साहनी ने कहा कि पाकिस्तान को हार का डर सता रहा है। भारत जैसी मजबूत टीम के साथ मैच खेलने पर पाकिस्तान की हार निश्चित है। हार की किरकिरी से बचने के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश की आड़ में छिप रहा है। साहनी ने बीसीसीआई से कड़ा संज्ञान लेते हुए, आईसीसी से पाकिस्तान को प्रतियोगिता से बाहर करने की मांग की है।
आईसीसी को बांग्लादेश की तरह पाकिस्तान से भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए उसे प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। इसके साथ ही बीसीसीआई से भी भविष्य में किसी भी प्रतियोगिता में पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ नहीं खेलने तथा केन्द्र की मोदी सरकार से पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों पर पूर्ण विराम की मांग की है।





