जम्मू और कश्मीर

Jammu: वाहन चोरी गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार

Admindelhi1
6 March 2026 1:38 AM IST
Jammu: वाहन चोरी गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार
x

जम्मू: वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू पुलिस के साउथ जोन ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ऑपरेशन ‘अवतार’ के तहत गंग्याल पुलिस स्टेशन की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी पवन कुमार निवासी भिवानी, हरियाणा को उसके सहयोगी रमेश सिंह निवासी बरनई, जम्मू के साथ गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह अलग-अलग राज्यों से महंगी गाड़ियां चुराकर उनके चेसिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बेच देता था।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 40 लाख रुपये कीमत की चार चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं, जिनमें कई गाड़ियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी करीब 70 वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहा है और पिछले 7-8 वर्षों में गिरोह द्वारा सैकड़ों गाड़ियां चोरी किए जाने की आशंका है। इस संबंध में थाना गंग्याल में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Next Story