जम्मू और कश्मीर

Jammu: कटरा-श्रीनगर रेल सेक्शन की सुरक्षा परखी, डीआरएम जम्मू ने लिया जायजा

Admindelhi1
8 Aug 2026 2:23 PM IST
Jammu: कटरा-श्रीनगर रेल सेक्शन की सुरक्षा परखी, डीआरएम जम्मू ने लिया जायजा
x

जम्मू: उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट के तहत रेलवे सुरक्षा के मुख्य आयुक्त (सीआरएस)

दिनेश चंद देशवाल ने आज कटरा से श्रीनगर तक विस्तृत निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और डिवीज़नल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) जम्मू विवेक कुमार के साथ साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक रेल लाइन, सुरंगों, पुलों, स्टेशनों और सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।

अधिकारियों ने रेल संचालन की सुरक्षा, यात्रियों की सुविधाओं, सिग्नलिंग सिस्टम और आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

रेलवे सुरक्षा के मुख्य आयुक्त ने प्रोजेक्ट के इस महत्वपूर्ण हिस्से में निर्माण कार्य और सुरक्षा मानकों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और आराम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। डिवीज़नल रेलवे मैनेजर जम्मू विवेक कुमार ने कहा कि रेलवे प्रशासन सीआरएस द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेगा और तय समय-सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करने और यात्री सेवाएं शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जम्मू डिवीज़न के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्रोजेक्ट अधिकारी और तकनीकी टीम भी मौजूद थी।

Next Story