जम्मू और कश्मीर

Jammu: पंचतीर्थी के जंगल में सुरक्षाबलाें का तलाशी अभियान आज भी जारी

Admindelhi1
2 April 2025 12:04 PM IST
Jammu: पंचतीर्थी के जंगल में सुरक्षाबलाें का तलाशी अभियान आज भी जारी
x
"ड्रोन और चापर की मदद से तलाशी अभियान"

जम्मू: जिला कठुआ के पंचतीर्थी के जंगल में सुरक्षाबलाें का तलाशी अभियान बुधवार काे भी जारी है। इस अभियान में सुरक्षाबल हेलीकॉप्टर, ड्रोन व खोजी कुत्तों की भी मदद ले रहे हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में घेर रखा है ।

इससे पहले आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार रात को शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार शाम तक जारी रही और दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इस दौरान जंगल क्षेत्र में स्थित पंचतीर्थी मंदिर की दीवार और एक पिल्लर को भी गोली लगी है। कल शाम साढ़े छह बजे के बाद से गोलीबारी बंद है पर ऑपरेशन जारी है। हालांकि कल एक आतंकी के मारे जाने व एक के घायल होने की सूचना आई थी लेकिन अभी तक किसी का शव बरामद नहीं हो पाया है।

Next Story