जम्मू और कश्मीर

Jammu: साइंस कॉलेज और जीसीडब्ल्यू गांधी नगर ने नेटबॉल इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता में किया प्रदर्शन

Admindelhi1
31 Jan 2026 9:17 PM IST
Jammu: साइंस कॉलेज और जीसीडब्ल्यू गांधी नगर ने नेटबॉल इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता में किया प्रदर्शन
x

जम्मू: क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू द्वारा आयोजित नेटबॉल इंटर-कॉलेज टूर्नामेंट का समापन आज जीजीएम साइंस कॉलेज, जम्मू में हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जीजीएम साइंस कॉलेज और महिला वर्ग में जीसीडब्ल्यू गांधी नगर ने खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में जीजीएम साइंस कॉलेज ने पहले मुकाबले में एसपीएमआर कॉलेज को 10-9 से हराया जबकि फाइनल मैच में एमएएम कॉलेज को कड़े मुकाबले में 6-5 से पराजित कर विजेता बना।

महिला वर्ग में जीजीएम साइंस कॉलेज ने एसपीएमआर कॉलेज को 15-13 से हराया जबकि एमएएम कॉलेज को 6-4 से मात दी। फाइनल मुकाबला जीजीएम साइंस कॉलेज और जीसीडब्ल्यू गांधी नगर के बीच खेला गया जिसमें जीसीडब्ल्यू गांधी नगर ने 6-4 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। समापन समारोह में क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के निदेशक खेल एवं शारीरिक शिक्षा डॉ. विनोद बख्शी, जीजीएम साइंस कॉलेज के प्रभारी निदेशक खेल एवं शारीरिक शिक्षा डॉ. देविंदर कुमार शर्मा तथा एसपीएमआर कॉलेज के फिजिकल डायरेक्टर रवि विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के तकनीकी पैनल में अर्जुन सोनी, अक्षत अरोड़ा, ध्रुव गुप्ता, ललित, राधिका मनहास और तानिया चौधरी शामिल रहे।

Next Story