जम्मू और कश्मीर

Jammu: स्कूल में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Admindelhi1
19 April 2026 10:11 AM IST
Jammu: स्कूल में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
x

जम्मू: टिनी टॉट्स पब्लिक स्कूल, शहीदी चौक (रेजिडेंसी रोड) जम्मू में एक दिवसीय सिविल डिफेंस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस, जम्मू के पर्यवेक्षण में तथा सेक्टर वार्डन नेक मोहम्मद के समन्वय से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 100 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने भाग लिया। इस दौरान सिविल डिफेंस टीम द्वारा प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), अग्निशमन (फायर फाइटिंग), सीपीआर और अन्य जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही नशे की लत से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एयर रेड जैसी आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी भी विशेषज्ञों द्वारा साझा की गई। सिविल डिफेंस टीम ने फर्स्ट एड और फायर फाइटिंग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जिससे छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों से निपटने की समझ मिली। स्कूल के प्रिंसिपल दीपक होंडा ने इस पहल की सराहना करते हुए सिविल डिफेंस टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं सिविल डिफेंस जम्मू के चीफ वार्डन परमजीत कुमार ने अपने संबोधन में संकट के समय संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Next Story