जम्मू और कश्मीर

Jammu: बारिश से जम्मूवासियों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Admindelhi1
19 Aug 2026 1:57 PM IST
Jammu: बारिश से जम्मूवासियों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
x
बारिश से जम्मू का मौसम हुआ सुहाना, ऑरेंज अलर्ट के चलते सतर्कता बढ़ी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश में बीते कई दिनों से तेज गर्मी और उमस से परेशान जम्मू वासियों को बुधवार को हुई बारिश के बाद बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले कुछ दिनों से जम्मू में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास बना हुआ था। सोमवार को दिन में कुछ समय के लिए ठंडी हवाएं चलीं लेकिन इसके बाद तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम देखी गई।

वहीं मौसम विभाग ने जम्मू संभाग के लिए अगले 4 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान जम्मू संभाग के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने, निचले इलाकों और नालों के पास न जाने की सलाह भी दी है।

Next Story