जम्मू और कश्मीर

Jammu: नशा कारोबारियों के खिलाफ विजयपुर में जनआक्रोश

Admindelhi1
4 March 2026 2:08 AM IST
Jammu: नशा कारोबारियों के खिलाफ विजयपुर में जनआक्रोश
x

जम्मू: विजयपुर में बढ़ते नशे के खिलाफ उठ रही आवाज अब और तेज हो गई है। सर्व समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि नशा तस्करों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त कर नीलाम किया जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति को कुर्क कर सार्वजनिक रूप से नीलाम करने से तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में युवाओं में ‘चिट्टा’ जैसे घातक नशे की लत तेजी से बढ़ रही है, जिससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

रैली के दौरान वक्ताओं ने प्रशासन से सख्त कानून लागू करने और बड़े तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल छोटे नशेड़ियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि सप्लाई चेन चलाने वाले मुख्य आरोपियों पर कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है।

स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए सरकार से निर्णायक और उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Next Story