जम्मू और कश्मीर

Jammu: सेशन कोर्ट की मांग पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता

Admindelhi1
1 Jun 2026 4:45 PM IST
Jammu: सेशन कोर्ट की मांग पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता
x
स्थानीय लोगों ने सेशन कोर्ट की आवश्यकता बताई

जम्मू: मुंसिफ कोर्ट आरएस पुरा के वकीलों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित कर आरएस पुरा को सेशन कोर्ट का दर्जा दिए जाने की लंबे समय से लंबित मांग को जल्द पूरा करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि आरएस पुरा एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र है और यहां बड़ी संख्या में न्यायिक मामलों की सुनवाई होती है जिसके बावजूद सेशन कोर्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि सेशन कोर्ट का दर्जा मिलने से स्थानीय लोगों को न्याय के लिए जम्मू नहीं जाना पड़ेगा और समय तथा संसाधनों की बचत होगी। प्रतिनिधियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की।

Next Story