जम्मू और कश्मीर

Jammu: बिजली कटौती से प्रभावित होंगे कई क्षेत्र

Admindelhi1
25 March 2026 2:35 AM IST
Jammu: बिजली कटौती से प्रभावित होंगे कई क्षेत्र
x

जम्मू:जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कल लंबा पावरकट रहेगा। के.पी.डी.सी.एल. और जे.पी.डी.सी.एल. ने 25 मार्च को कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने का नोटिस जारी किया है। यह कटौती विभिन्न बिजली लाइनों की मरम्मत और रखरखाव के कारण की जा रही है।

के.पी.डी.सी.एल. के नोटिस के अनुसार 33 के.वी. बेमिना-फतेह कदल और 33 के.वी. बेमिना-बारबरशाह लाइन बंद रहने के कारण 25 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक के.के. मोहल्ला, नौपोरा, बोहरी कदल, बी.बी. शाह, बिशंबर नगर, गौसिया अस्पताल, नैसादक, बारबरशाह, एक्सचेंज और बसंत बाग, कार पार्किंग मैसुमा इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जे.पी.डी.सी.एल. जम्मू के नोटिस के अनुसार 25 मार्च को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सताने, जोहनूए बरमीन, बनिहाल हॉस्पिटल, ओल्ड नौगाम, बनकूट, गुंड, हिंजल, शेरबीबी और आसपास के इलाके व सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: बाबलियाना, दिगियाना, इंडस्ट्रियल एस्टेट, त्रिकुटा नगर और आस-पास के इलाके, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक: भाट्या, गंडोह, चंगा और आसपास के इलाके शामिल हैं।

बिजली विभाग ने जनता से आग्रह किया है कि इस दौरान अपने जरूरी काम समय के अनुसार निपटाएं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।।

Next Story