जम्मू और कश्मीर

Jammu : पुंछ में एलओसी के पास क्षतिग्रस्त ड्रोन जैसी वस्तु के टुकड़े मिले

Tara Tandi
23 April 2024 7:49 PM IST
Jammu : पुंछ में एलओसी के पास क्षतिग्रस्त ड्रोन जैसी वस्तु के टुकड़े मिले
x
जम्मू : म्मू सांभाग के जिला पुंछ में एलओसी के पास क्षतिग्रस्त ड्रोन जैसी वस्तु के टुकड़े मिले हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम इस मामले में जांच कर रही है। पुंछ जिले के मेंढर इलाके में बालाकोट सेक्टर में यह टुकड़े दिखाई दिए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि लगभग सवा तीन बजे बालाकोट सेक्टर में सरकारी हाई स्कूल धाराटी के पास बाड़ के आगे एक ड्रोन जैसी वस्तु क्षतिग्रस्त टुकड़े देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि वस्तु के टुकड़ों को एकत्र कर लिया गया है और कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।
Next Story