- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: निःशुल्क मेडिकल...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर में लोगों को मिली स्वास्थ्य सलाह
Admindelhi1
26 July 2026 11:38 AM IST

x
एसीबी मुख्यालय में रोग जांच शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर
जम्मू: जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय सिधड़ा में शनिवार को कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर एसीबी के निदेशक शक्ति कुमार पाठक आईपीएस के मार्गदर्शन में एनजीओ हीलिंग हैंड्स के सहयोग से आयोजित हुआ।
इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर मुफ्त परामर्श, जांच और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। शिविर में फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं सर्जन शामिल रहे। एसीबी कर्मचारियों और उनके परिजनों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण और समय पर उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
Tagsजम्मूनिःशुल्क मेडिकलजांच शिविरलोगोंस्वास्थ्यसलाहJammufree medical checkup camppeoplehealthadviceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





