- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: जम्मू-श्रीनगर...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर हुई सामान्य यातायात सुविधा
Admindelhi1
17 Nov 2025 2:36 PM IST

x
जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बहाल है। छोटेे और बड़े वाहनों को आज राजमार्ग के दोनों तरफ से जाने की अनुमति दी गई है।
जानकारी के अनुसार आज छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहनों को श्रीनगर से जम्मू और जम्मू से श्रीनगर दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार कट आफ समय के बाद किसी भी वाहन को आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। अधिकारियों ने जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहन चालकों को अपनी लाइन में चलने की हिदायत भी दी है।
इसी बीच एसएसजी रोड और मुगल रोड भी वाहनों की आवाजाही के लिए खुले हैं। मुगल रोड पर छोटे वाहनों को मार्ग के दोनों तरफ से जबकि बड़े वाहनों को केवल शोपियां से पुंछ की तरफ रवाना किया जा रहा है।
Tagsजम्मूजम्मू-श्रीनगरमार्गसामान्ययातायातसुविधाJammuJammu-Srinagarroutegeneraltrafficfacilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





