जम्मू और कश्मीर

Jammu: एनसी सरकार पर गुप्त नियुक्तियों का आरोप, महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान

Admindelhi1
26 Jun 2026 9:57 AM IST
Jammu: एनसी सरकार पर गुप्त नियुक्तियों का आरोप, महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान
x
"नियुक्तियों को लेकर पीडीपी प्रमुख ने सरकार को घेरा"

जम्मू: जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में 25,000 गुप्त नियुक्तियां की हैं।

मुफ्ती ने यहां पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार के 25 महीनों में लगभग 25,000 गुप्त नियुक्तियां हुई हैं। मेरे पास आदेश हैं लेकिन मैं उनकी सुरक्षा के लिए उनकी पहचान उजागर नहीं करना चाहती। साथ ही किसी अन्य उम्मीदवार का साक्षात्कार नहीं लिया गया। उन्होंने दावा किया कि इसके लिए लगभग 200 निजी आउटसोर्सिंग एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया। कुछ समय के लिए एक वेबसाइट खुली रही जहां उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए कहा गया। फॉर्म जमा करने के बाद वेबसाइट बंद हो जाती थी।

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने अपनी सूची आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी जिन्होंने उनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी की।

उन्होंने कहा कि इसमें एक रमजान साहब और एक आयुष साहब हैं। मैं उनके पदनाम उजागर नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि कई विभागों में अन्य लोग भी हैं चाहे वे उनके पीआरओ हों या सचिव जो विधायकों से सूची लेते थे और फिर उसे आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दे देते थे।

महबूबा ने आरोप लगाया कि इस तरह की नियुक्तियां बिना किसी विज्ञापन के की गईं। उन्होंने गुप्त रूप से की गई नियुक्तियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गुप्त नियुक्तियों को रोका जाना चाहिए और अगर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला खुद इसका संरक्षण नहीं कर रहे हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अतीत में देखना बंद करके भविष्य की ओर देखना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में मारे गए लोगों में से लगभग 99 प्रतिशत मुसलमान हैं। इनमें से केवल एक प्रतिशत हमारे पंडित भाई थे जिनकी आबादी बहुत कम है।

Next Story