जम्मू और कश्मीर

Jammu: बारिश से बिगड़ी सड़क व्यवस्था पर विधायक ने जताई चिंता

Admindelhi1
11 Oct 2025 10:55 AM IST
Jammu: बारिश से बिगड़ी सड़क व्यवस्था पर विधायक ने जताई चिंता
x

जम्मू: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत धार महानपुर ब्लॉक की कई सड़कों को हाल ही में हुई भारी वर्षा और भूस्खलन के चलते गंभीर क्षति पहुँची है। इसी संदर्भ में क्षेत्रीय विधायक माननीय ठाकुर दर्शन सिंह ने प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों की वास्तविक स्थिति का जायज़ा लेते हुए मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान विभाग के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे जिन्होंने विधायक को बताया कि क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और आने वाले कुछ दिनों में सभी सड़कें यातायात के लिए खोल दी जाएंगी।

ठाकुर दर्शन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं।

Next Story