- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: खेल क्षेत्र में...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: खेल क्षेत्र में बड़ी भर्ती, 223 खिलाड़ियों की नियुक्ति से खेल जगत में उत्साह
Admindelhi1
15 Jun 2026 6:52 PM IST

x
"खेल प्रतिभाओं को रोजगार मिलने पर खुशी"
जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा 223 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की अंतिम चयन सूची जारी किए जाने का प्रदेश के खेल जगत ने स्वागत किया है। राज्य पुरस्कार विजेता हितेश्वर सिंह, कोमल धीमान, जावेद चौधरी और शेर-ए-कश्मीर पुरस्कार विजेता सुरमीत कौर सोनी सहित चयनित खिलाड़ियों ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।
खिलाड़ियों ने कहा कि लगभग 14 वर्षों से लंबित इस प्रक्रिया के पूरा होने से खिलाड़ियों को न्याय मिला है और खेल समुदाय में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, खेल मंत्री सतीश शर्मा तथा खेल विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया।
खिलाड़ियों ने कहा कि यह निर्णय युवाओं को खेलों में करियर बनाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
Tagsजम्मूखेल क्षेत्रबड़ी भर्ती223 खिलाड़ियोंनियुक्तिखेल जगतउत्साहJammusports sectormajor recruitment223 playersappointmentsports worldexcitementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





