जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: 22 फरवरी से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार, लेह और कारगिल में अभी कड़ाके की ठंड

Kunti Dhruw
20 Feb 2022 9:46 AM GMT
Jammu Kashmir: 22 फरवरी से मौसम के फिर बिगड़ने के आसार, लेह और कारगिल में अभी कड़ाके की ठंड
x
जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में मौसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में मौसम के फिर करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 22 और 23 फरवरी को जम्मू और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें 22 फरवरी को मौसम अधिक प्रभावित रहेगा।

पिछले कई हफ्ते से मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में उछाल आया है। लेकिन रात में ठंडक हो रही है। जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है।
कश्मीर में अधिकतम स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे है। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.9, पहलगाम में माइनस 5.4 और गुलमर्ग में माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 23.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.0, बटोत में 2.1, कटड़ा में 8.4 और भद्रवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 और कारगिल में माइनस 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story