जम्मू और कश्मीर

Jammu-Kashmir: दुखद हादसा, ईद पर घर लौट रहे पुलिसकर्मी की मौत

Anurag
5 Jun 2025 6:46 AM IST
Jammu-Kashmir: दुखद हादसा, ईद पर घर लौट रहे पुलिसकर्मी की मौत
x
Jammu-Kashmir: पुंछ और राजौरी जिलों को जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड पर बुधवार शाम को कुछ ही देर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार देर शाम उस समय हुआ जब जिले की तहसील मेंढर निवासी रुखसार अहमद पुत्र कयूम खान वाहन नंबर जेके 02एसी 7447 में सवार होकर कश्मीर घाटी से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जब उक्त व्यक्ति मुगल रोड पर सुरनकोट तहसील के दूरदराज क्षेत्र डोगरिया के पास पहुंचा तो अचानक किसी तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने के कारण वह हादसे का शिकार हो गया।
हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति पुलिस कर्मी था और संभवत: ईद मनाने के लिए घर आ रहा था। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story