- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: सड़क...

x
Srinagar श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर रविवार को एक बस और टैक्सी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसा गुंड इलाके में हुआ और दोनों वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 21 लोग घायल हुए जिनमें से चार की मौत हो गई और 17 अन्य का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग मध्यप्रदेश के पंजीकरण नंबर वाली टैक्सी में यात्रा कर रहे थे। मामले में जांच जारी है।
TagsJammu Kashmir सड़क हादसेचार लोगों मौतJammu Kashmir road accidentfour people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





