जम्मू और कश्मीर

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में घर से 20 किलो विस्फोटक बरामद, जांच जारी

Deepa Sahu
1 April 2022 1:54 PM IST
Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में घर से 20 किलो विस्फोटक बरामद, जांच जारी
x
किश्तवाड़ के शहर के पास मालिपेठ इलाके में शुक्रवार सुबह सेना और पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

किश्तवाड़ के शहर के पास मालिपेठ इलाके में शुक्रवार सुबह सेना और पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सेना और पुलिस ने यहां संयुक्त ऑपरेशन में एक घर से करीब 20 किलो विस्फोटक, एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, सेना और पुलिस और पुलिस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मालिपेठ इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम को मोहम्मद हुसैन के घर से लगभग 20 किलो विस्फोटक पदार्थ, एक लाख बीस हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन मिला है। टीम ने इस सामान को जब्त कर लिया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story